Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » निर्माण कार्य कराने के लिए रेलवे ने बुल्डोजर से ध्वस्त करा दिया पालिका का सौन्दर्यीकरण

निर्माण कार्य कराने के लिए रेलवे ने बुल्डोजर से ध्वस्त करा दिया पालिका का सौन्दर्यीकरण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


नगर पालिका के द्वारा नई मंडी में रेलवे रोड पर कराए गए सौन्दर्यीकरण को रेलवे के बुल्डोजर ने ध्वस्त कर दिया। यहां पर नगर पालिका ने अपने राजकोष और उद्यमियों व व्यापारियों ने पैसे एकत्र कर रेलवे रोड पर पार्क, सैल्फी पाइंट आदि सौन्दर्यीकरण कराया था। इसके लिए करीब 70 लाख से अधिक धनराशि खर्च की गई थी।

सौन्दर्यीकरण ध्वस्त होने पर पूर्व सभासद विपुल भटनागर ने कडी नाराजगी जताई है। वहीं विरोध में विपुल भटनागर धरने पर भी बैठ गए। बाद में राज्यमंत्री कपिल देव के आश्वासन पर उन्होंने धरना वापस लिया।


नई मंडी में रेलवे रोड पर पुराने नाले को पूर्व सभासद विपुल भटनागर के सफल प्रयास पर आवास विकास ने बंद करते हुए यहां पर सड़क निर्माण कार्य कराया था। जिसमें करीब दो करोड की धनराशि खर्च की गई थी। इसके बाद उक्त स्थान को सौन्दर्यीकरण का स्वरूप दिया गया। नगर पालिका ने यहां पर पार्क, सैल्फी पाइट, मूर्ति आदि लगाकर भव्य सौन्दर्यीकरण कराया। पालिका के द्वारा करीब 35 लाख और उद्यमी व व्यापारियों के द्वारा भी करीब 35 लाख रुपए इस सौन्दर्यीकरण पर खर्च किए गए। 14 जनवरी 2023 को पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के द्वारा इस का लोकार्पण किया गया। अब रेलवे के द्वारा यहां पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके लिए बुल्डोजर से उक्त सौन्दर्यीकरण को ध्वस्त करा दिया। जिसका पूर्व सभासद विपुल भटनागर ने जमकर विरोध करते हुए राज्यमंत्री से शिकायत की। मंत्री मौके पर पहुंचे। विपुल भटनागर ने बताया कि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की रेलवे के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई है। रेलवे के अधिकारियों ने उक्त पार्क, सैल्फी पाइंट आदि सौन्दर्यीकरण कराने का आश्वासन दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल