Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर से प्रतिदिन निकल रहा 300 टन कूडे का नहीं हो रहा निस्तारण

शहर से प्रतिदिन निकल रहा 300 टन कूडे का नहीं हो रहा निस्तारण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी क्षेत्र से प्रतिदिन निकल रहे करीब 300 मीट्रिक टन कूडे का निस्तारण नहीं हो रहा है। जिस कारण किदवईनगर में स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर कूडे के ढेर लगते जा रहे है। समय से निस्तारण न होने के कारण यह लिगेसी वेस्ट में बदल जाएगा। जिस कारण इस वेस्ट से निकलने वाली बदबू से स्थानीय लोगों का रहना बडा मुश्किल हो जाएगा।
नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बाद क्षेत्रफल बढने के साथ फ्रेश वेस्ट भी बढ गया है। अब शहरी क्षेत्र के 55 वार्डों से करीब 300 मीट्रिक टन कूडा निकल रहा है। इस कूडे का पहले आयुषी हाईजीन एंड केयर प्राइवेट लि. कम्पनी के द्वारा निस्तारण किया जा रहा था। इस कम्पनी को नगर पालिका ने छह माह के लिए टेंडर दिया था। लेकिन अब इस कम्पनी का टेंडर खत्म हो गया है। जिस कारण कम्पनी ने फ्रेश कूडे का निस्तारण करना बंद कर दिया है। जिस कारण किदवईनगर में स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर कूडे के ढेर लग रहे है। अब नगर पालिका इस कूडे के निस्तारण के लिए अपनी दो ट्रोमल मशीनें खरीदने जा रही है। जिसकी तैयारियां चल रही है। नगर पालिका 15वें वित्त आयोग की धनराशि से ट्रोमल मशीनें खरीदी जाएगी। उधर नगर पालिका फ्रेश कूडे के निस्तारण के लिए अभी तक टेंडर नहीं करा पायी है। जिस कारण परेशानी बढती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल