Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » किशोर को बहला-फुसलाकर षडयन्त्र के तहत धर्मान्तरण कराने का प्रयास करने वाला युवक गिरफ्तार

किशोर को बहला-फुसलाकर षडयन्त्र के तहत धर्मान्तरण कराने का प्रयास करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भोपा के अन्तर्गत ग्राम सीकरी निवासी अफसर पुत्र अख्तर 15 वर्ष पूर्व 01 किशोर को अपने घर बहला-फुसलाकर ले आया था जिसे अपने घर में नौकर के रूप रखा हुआ था। अभियुक्त अफसर उपरोक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक का धर्मान्तरण का प्रयास किया गया तथा कस्बा भोकरहेडी मस्जिद में नमाज पढते समय युवक की वीडियो बनाकर तथा वीडियो को वायरल कर विभिन्न समुदाय के लोगों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आज दिनांक 19.04.2026 को अभियुक्त अफसर उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना भोपा पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. अफसर पुत्र अख्तर निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0- 107/2026 धारा 140(4),353(2),353(3),61(2)(ए) बीएनएस व 3/5(1)/11 उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम,2021 थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
1. उ0नि0  विवेक चौधरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
2. का0 480 चन्द्रशेखर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
3. का0 2282 नरेन्द्र कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल