Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सीएम योगी ने वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. विजेंद्र पाल के परिजनों से आत्मीय भेंट कर व्यक्त की गहरी संवेदना

सीएम योगी ने वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. विजेंद्र पाल के परिजनों से आत्मीय भेंट कर व्यक्त की गहरी संवेदना

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुजफ्फरनगर की धरती पर आज संवेदनशीलता और जनसेवा का एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व सभासद एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. विजेंद्र पाल जी के परिजनों से आत्मीय भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।

नुमाइश मैदान में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित विशाल एवं ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर ही शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। यह क्षण उपस्थित जनसमूह के लिए भावुक कर देने वाला रहा, जिसने एक जननायक के संवेदनशील और मानवतावादी स्वरूप को उजागर किया। विगत दिनों असाध्य बीमारी के कारण स्व. विजेंद्र पाल का निधन हो गया था। उनका जीवन भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन और जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित रहा। उनके निधन से न केवल संगठन बल्कि सम्पूर्ण जनपद को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवारजनों से भेंट के दौरान गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. विजेंद्र पाल जी जैसे समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार और संगठन इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह आत्मीय व्यवहार उनके जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील नेतृत्व का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा अपने कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर स्व ० विजेंद्र पाल जी पत्नी सभासद कुसुम लता पाल जी, सुमित कुमार बेटा, नितिन पाल बेटा, विजय कुमार बेटा, श्री बृजपाल जी बड़े भाई,श्री रविन्द्र पाल छोटे भाई मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल