Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

विकासखंड सदर के ग्राम दतियाना में आज अंबेडकर भवन परिसर में ड़ॉ. भीमराव अंबेड़कर जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण एवं स्थापना कार्यक्रम बडे ही गरिमामय बाताबरण में क्षेत्रीय विधायक एवं  मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उत्तर प्रदेश सरकार  अनिल कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि डॉं. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की स्थापना का प्रतीक हैं उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व बंधत्व का संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रेसगिक है।  कैबिनेट मंत्री  अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान देश क प्रत्येक नागारिक को अधिकार और सम्मान प्रदान करता है, और हमें उनके आदर्श पर चलकर समाज में सामानता को और सुदूढ करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं उनके आदर्श को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रय लोकदल के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, ग्राम प्रधान चंद्रबोस, सुनील कुमार, मास्टर धर्मवीर, राजकुमार, बीडीसी, संजीब, सोनू चौधरी, योगेंद्र कुमार आदि सहित क्षेत्र के गणामान्य नागरिकगण जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल