Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला पंचायत सभागार में किया गया आयोजन

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला पंचायत सभागार में किया गया आयोजन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर कलेक्ट्रेट जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा एवं अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी  न्यायिक तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया इसके साथ ही
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहां की भारत में अनेक महान पुरुषों ने जन्म लिया, जिन्होंने समाज को एकांतर बनाने तथा सवारने पर काम किया। उन्ही में से एक महान पुरुष डॉ भीमराव अंबेडकर थे, जिन्होंने समाज को समानता लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने समानता, स्वतंत्रता, और शिक्षा के प्रति उनका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायक है हमें उनके बताएं मार्ग पर चलकर एक न्याय पूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे महान पुरुषों के आदर्शो पर चलकर अपने कर्तव्यों को पूरा करें। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को से कहा कि अपने बच्चों को पढ़ाए अवश्य इसमें किसी प्रकार की कोई कमी ना छोड़े उसको शिक्षित जरूर बनाएं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान के द्वारा समाज को अधिकार दिए हैं, उनको एक बार जरूर पढ़ना जरूर चाहिए, खास तौर से महिलाओं को पढ़ने व समझने की जरूरत है।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल