मुज़फ्फरनगर।

छपार के दतियाना गांव के बिजलीघर पर तैनात जेई मोहर सिंह के द्वारा लगातार किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। वहीं नलकूप फीडर की विद्युत आपूर्ति नही की जा रही है। उनके द्वारा विभागीय आदेश की अवेहलना की जा रही है। बिना किसी विभागीय स्वीकृति के खुद लाइन शिफ्ट करने तथा 10 दिन पहले आए तूफान से टूटी लाइन को आज तक भी चालू न करने आदि मामलों को लेकर गुरुवार को चीफ ऑफिस पर किसान धरने पर बैठ गए। यदि समाधान नहीं होता तो शाम को जिलाधिकारी आवास पर किया जाएगा कूच।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 97





