Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सीएम के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट पालिका प्रशासन, निर्धारत मार्ग से हटाया जाएगा अतिक्रमण, सड़कों कराई जाएगी मरम्मत, रहेगी विशेष सफाई

सीएम के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट पालिका प्रशासन, निर्धारत मार्ग से हटाया जाएगा अतिक्रमण, सड़कों कराई जाएगी मरम्मत, रहेगी विशेष सफाई

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद मुजफ्फरनगर में आ रहे है। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। नगर पालिका ईओ ने कार्यक्रम स्थल व मार्ग आदि से होर्डिंग, बैनर, अतिक्रमण हटाने के लिए तीन पर्यवेक्षक अधिकारी नामित किए है। वहीं उक्त मार्गों के गड्ढे भरने और सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने की जिम्मेदारी ईओ ने निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी है।


नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने डीएम आवास से नुमाईश ग्राउंड होते हुए मीनाक्षी चौक से शिव चौक होते हुए नवल्टी चौक, सिविल अस्पताल से अहिल्याबाई चौक, नुमाईश मैदान कार्यक्रम स्थल, झांसी की रानी से मदन मोहन मालवीय चौक, अंसारी रोड आदि क्षेत्र से होर्डिंग, बैनर, क्योक्स और मार्गों पर लगे ठेला ठेली को हटाने के निर्देश नामित पर्यवेक्षक अधिकारी पारूल यादव, अमित कुमार और अमर जीत सिंह को दिए है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय प्रताप साही, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार, प्लक्षा मैनवाल, वैशाली सोती को निर्धारित मार्ग पर सफाई, डिवाईडरों की सफाई, कली चूना, एंटीलार्वा आदि छिडकाव कराने के आदेश दिए है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल टायलेट, पानी के टेंकर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। वहीं कूडे को तिरपाल से ढक कर लेजाने के आदेश दिए है। उन्होंने एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई कपिल कुमार और राजीव कुमार सोनकर को उक्त मार्ग में गड्ढे भरने, पेंचवर्क कार्य, निर्धारित मार्गो पर पडे बिल्डिंग मेटीरियल आदि सामान हटाने के निर्देश दिए है। ईओ ने बताया कि कार्य में लापरवाही करने वाले संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल