मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

रोहाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गांव कछोली निवासी एक युवक की मौत हो गई। गांव कछोली निवासी हर्ष की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में हर्ष कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने कार में सवार सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सभी लोगों को कोतवाली में लेकर आई है। बताया जाता है कि कार में सवार सभी लोगों ने शराब पी हुई है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि उक्त लोगों का भी मेडिकल होना चाहिए। इन सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Author: hindustancitynews
Post Views: 225






