Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नोडल ऑफिसर ने कई कंपोजिट विद्यालयों का किया निरीक्षण

नोडल ऑफिसर ने कई कंपोजिट विद्यालयों का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बृहस्पतिवार को जनपद में संचालित पी.एम.  कंपोजिट विद्यालयों के क्षेत्रीय निरीक्षण (field inspection) हेतु भारत सरकार द्वारा नामित सेंट्रल नोडल ऑफिसर Lucas L. Kamsuan, (CSE-1993), D/o Public Enterprises, M/o Finance, Govt.of India के निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, मुजफ्फरनगर पहुंचने पर जिलाधिकारी  एवं मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा पुष्प बंच प्रदान कर स्वागत किया गया तथा वार्ता की गई।


सर्वप्रथम द्वारा पीएम  इंटर कॉलेज पुरकाजी का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा विद्यालय की प्रयोगशालाओं, आईसीटी लैब, एलबीडी (लर्निंग बाइ डूइंग) प्रयोगशाला, कैरियर एंड गाइडेंस रूम, पुस्तकालय तथा मीटिंग हॉल का निरीक्षण किया गया।  द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को भी गहनता से देखा गया। विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं शैक्षणिक कार्य एवं अन्य समस्त गतिविधियां संतोषजनक पाई गई।


इसके उपरांत नोडल ऑफिसर  द्वारा पी एम  कंपोजिट विद्यालय (1-8) सैदपुर कलां, ब्लॉक- चरथावल की भौतिक स्थिति एवं समस्त शैक्षणिक गतिविधियों का गहनता से निरीक्षण किया। विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं शैक्षणिक कार्य उत्कृष्ट श्रेणी का पाया गया। कक्षा 6 के बच्चों से ब्लैक बोर्ड और स्मार्ट बोर्ड में क्या अंतर है, के संबंध में जानकारी ली गई जिसका उत्तर अलग-अलग बच्चों द्वारा संतोषजनक दिया गया। आईसीटी लैब के निरीक्षण के दौरान कक्षा 7 के बच्चों द्वारा कंप्यूटर पर ड्राइंग एवं पेंटिंग कराई गई। विद्यालय के पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया गया। नव प्रवेशित छोटे बच्चों द्वारा इंडोर गेम्स लूडो व सांप-सीडी का अच्छा प्रदर्शन किया गया। विद्यालय में स्थापित लर्निंग बाइ डूइंग लैब का भी निरीक्षण महोदय द्वारा किया गया तथा बच्चों द्वारा किए गए कार्यों/गतिविधियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इंचार्ज अध्यापिका दीपा त्यागी के द्वारा विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यालय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में रुचि ली जा रही है। महोदय के द्वारा इंचार्ज अध्यापिका एवं समस्त स्टाफ को रिमार्क देकर प्रोत्साहित किया गया। सभी बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए। विद्यालय में बालक-बालिका शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील अवस्था में पाए गए। स्वच्छ पेयजल हेतु सबमर्सिबल, वाटर कूलर एवं हैंडपंप क्रियाशील अवस्था में हैं। इंचार्ज अध्यापिका सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ द्वारा शिक्षण कार्यों एवं विद्यालय संबंधी अन्य गतिविधियों में रुचि ली जा रही है। पी एम  विद्यालयों को और बेहतर बनाए जाने के संबंध में अपने सुझावों से दीपा त्यागी इंचार्ज अध्यापिका द्वारा महोदय को अवगत कराया गया। महोदय के कर कमलों से विद्यालय परिसर में बनाए गए हर्बल गार्डन के अंदर एक आम का पौधा भी रोपित कराया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी चरथावल अमरवीर सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल