मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘विनियमन’ समिक्षा समिति की सभापति अश्विनी त्यागी जी के सभापतित्व में विकास भवन सभागार में जनपद मुजफ्फरनगर एवं शामली की समीक्षा बैठक आहूत हुई।

जनपद मुजफ्फरनगर बैठक में सदस्य विधान परिषद पवन कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडार कर कमल किशोर देशभूषण,
अनुसचिव अरूण प्रकाश शर्मा, समीक्षा अधिकारी मयंक यादव, अतिवेदक आशीष सिंह, सहायक समीक्षा अधिकारी अभिनव तिवारी, विधायक बढ़ाना राजपाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी,सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने समिति को अवगत कराया की पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत जनपद में 8967 सोलर पावर प्लांट लग चुके हैं, लक्ष्य के सापेक्ष कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में 8 सीबीजी प्लांट है जिनमें से पांच सीबीजी प्लांट संचालित हैं 03 निर्माणाधीन है।
जल निगम के बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया गया कि जनपद में हर घर नल योजना के अंतर्गत जो भी कार्य किए गए हैं, उसकी सूची माननीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए एव जहां भी सड़क की खुदाई की जाए उसका निर्माण अवश्य किया जाए। कोई भी सड़क खुदी हुई ना छोड़ी जाए इस कार्य में शिथिलता ना बरती जाए
बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों के नामांकन इत्यादि के संबंध में जानकारी किये जाने पर जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों का नामांकन स्कूल में कराया जा रहा है। बच्चों के सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए स्मार्ट क्लास इत्यादि के माध्यम से भी बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। मा0 समिति द्वारा बीएसए को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी मा0 जनप्रतिनिधिगणों को आरटीआई के तहत दाखिला लेने के लिए पात्रता, स्कूल के कितने किलोमीटर में होना चाहिए आदि की नियमानुसार प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी जाये।
विद्युत विभाग के बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये विद्युत सप्लाई निर्माण अनुसार की जाए इसमें किसी प्रकार की सफलता न भारती जाए। सरकार की महत्त्वपूर्ण योजना पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के अन्तर्गत सोलर पैनल लगाने वाले व्यक्ति का विद्युत विभाग की ओर से रीडिंग जेनरेट करने का कनेक्शन अविलंब किया जाये। जर्जर लाइन को सही कराया जाये। मा0 जनप्रतिनिधिगणों के साथ समय-समय पर बैठक कर उनके द्वारा संज्ञान में लायी जाने वाली समस्याओं का प्राथमिकता पर निराकरण कराया जाये। ओवर लोडिंग वाले ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाये। सरकार की मंशा के अनुरूप रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।
लोक निर्माण विभाग के बिन्दुओं की समीक्षा के संबंध में अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि मा0 जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पात्रों के क्रम में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को प्रेषित किया जाता है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के उपरान्त अविलंब कार्य प्रारंभ किये जाते हैं।
विकास प्राधिकरण के बिन्दुओं के संबंध में प्राधिकरण की ओर से जनपद में कराये जा रहे नए कार्यो की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जाए।
बैठक में विनियमन समिति में प्रस्तुत बिंदुओं की विभागवार विस्तृत रूप से समीक्षा की गई, किसानों के लिए उन्नत किस्म के गन्नों के बीज की उपलब्धता सहित अन्य कार्यो की जानकारी ली गई। जिला गन्ना विभाग द्वारा समिति के समक्ष अवगत कराया गया कि किसानों को गन्ने की उत्तम किस्म की वैरायटी विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध करायी जाती है। गन्ना किसानों का गन्ना भुगतान भी किया जा रहा है।
मा0 सभापति महोदय बताया गया कि जनपद के कुछ विभाग के अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों का फोन रिसीव नहीं किया जाता है, यह सही नहीं है, सभी संबंधित विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन अवश्य रिसीव करें।
सभापति द्वारा परिवहन विभाग के बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पाॅट पर व्यवस्था करायी जाये। अवैध कट को बन्द कराया जाये। वन विभाग पौधारोपण के लिए स्थल का चयन कर पौधारोपण की कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
समाज कल्याण विभाग के बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग को निर्देशित किया गया कि कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए सभी पात्र बच्चों को लाभ दिलाया जाये।






