Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एसडीएम मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

एसडीएम  मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

नानपारा। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

तहसील परिसर में आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे तथा क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रत्येक प्रार्थना-पत्र पर स्वयं संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर जांच कर निष्पक्ष नियमों के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
तहसील दिवस में पुलिस, विकास, समाज कल्याण, कृषि विभाग, विद्युत, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष मामलों के लिए निर्धारित समयसीमा तय की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आम नागरिकों के विश्वास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां प्रशासन सीधे जनता से संवाद स्थापित करता है।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील प्रशासन की सक्रियता, एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। उपस्थित नागरिकों ने भी प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल