Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगतों को दर्शन देने के लिए स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले श्री बाला जी

शहर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगतों को दर्शन देने के लिए स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले श्री बाला जी

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को भक्तों के द्वारा श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास साथ के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर में आस्था का सैलाब उमड़ गया। स्वर्ण रथ पर सवार होकर श्री बालाजी अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए निकले हैं। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा श्री सुबह भगवान श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रंगार किया गया तथा 56 भोग लगाकर महाआरती की गई।
इसके बाद श्री बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान हुए। स्वर्ण रथ पर बालाजी महाराज की विशेष आरती की गई, जिसमें राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, बीजेपी नेता गौरव स्वरूप सपा नेता राकेश शर्मा व पंकज गुरुजी  डीएम, एसएसपी ने की रथ पर बाबा की आरती की। बालाजी मंदिर अध्यक्ष शंकर तायल ने पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। भगवान बालाजी महाराज की शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ हुई। शोभायात्रा में करीब 150 बैँड बाजे, डीजे, आकर्षक झांकियां शामिल रही।  भगवान बालाजी महाराज के रथ में बंधे रस्से को श्रद्धालु अपने हाथों से खींचते हुए लेकर चले। शहर में भक्तों के द्वारा हजारों की संख्या में भंडारों का आयोजन किया गया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से निकल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल