प्रयागराज। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

ननद भाभी ने रचा इतिहास एक साथ क्रैक की PCS परीक्षा।

इस प्रेरणादायक सफलता की कहानी आज हर प्रतियोगी छात्र को नई ऊर्जा दे रही है।
UPPSC 2024 के घोषित परिणामों में एक ही परिवार की ननद और भाभी ने शानदार सफलता हासिल कर मिसाल कायम की है।
जहां परिवार की बहू श्रेया शर्मा ने शादी के बाद भी अपनी तैयारी जारी रखते हुए कमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर चयन पाया,
वहीं उनकी ननद आकृति शुक्ला ने डिप्टी एसपी (DySP) बनकर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।
एक ही घर से दो बड़ी उपलब्धियों ने प्रयागराज में चर्चा का विषय बना दिया है
आकृति शुक्ला, जिन्होंने पीसीएस में 3वीं रैंक हासिल कर डिप्टी एसपी का पद पाया, यह उनका तीसरा प्रयास था।
प्रयागराज की रहने वाली आकृति के पिता अखिलेश कुमार शुक्ला डिफेंस से रिटायर्ड हैं और माता कंचन शुक्ला गृहिणी हैं।
Author: hindustancitynews
Post Views: 94





