मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज


उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।


समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की गयी।

महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के नाम व नियुक्ति स्थल-
*1.* पुलिस उपाधीक्षक मुर्तजा हसनैन जैदी मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
*2.* उ0नि0 प्रदीप कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
*3.* उ0नि0 महेश चन्द्र पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
*4.* उ0नि0 रेडियो राजवीर सिंह, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
*5.* उ0नि0 राजेन्द्र कुमार शर्मा थाना तितावी , मुजफ्फरनगर। (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)
*6.* उ0नि0 सोहनवीर सिंह थाना खतौली, मुजफ्फरनगर। (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)
*7.* मुख्य आरक्षी बनी सिंह पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
*8.* अनुचर सुमन पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)





