Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » उडीसा में गिरफ्तार हुए राकेश टिकैत, कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन

उडीसा में गिरफ्तार हुए राकेश टिकैत, कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को उडीसा की राजधानी भुवनेश्वर में किसानों के शांतिपूर्ण पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 29 मार्च 2026 को उडीसा के किसान 22 मार्च से चली आ रही पैदल यात्रा के बाद भुवनेश्वर में प्रस्तावित सभा में भाग लेने पहुंचे थे। टिकैत भी समर्थन के लिए गए थे, लेकिन सभा शुरू होने से ठीक पहले राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस ने उन्हें और अन्य किसानों को गिरफ्तार कर लिया। टिकैत ने गिरफ्तारी का वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें पुलिस कार्रवाई को किसानों की आवाज दबाने का प्रयास बताया।प्रतिक्रिया और आक्रोशगिरफ्तारी की खबर फैलते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के थानों का घेराव शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष नवीन राठी और अनुराग चौधरी ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए रिहाई तक आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल