मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


नए वित्तीय वर्ष के लिए शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग के द्वारा एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान को शुरू किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित स्कूल के अध्यापक घर-घर जाकर बच्चों के एडमिशन के लिए प्रेरित करेंगे। जनपद मुजफ्फरनगर में करीब 951 परिषदीय स्कूल है। इन सभी स्कूलों में नए एडमिशन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए लगभग सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। संबंधित स्कूल के टीचर डोर टू डोर पहुंच कर 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को चिन्हित करते हुए एडमिशन कराएगे। वहीं सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ भी दिलाएगे।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 125





