Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर नौ दिवसीय कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर नौ दिवसीय कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर (आईटीआई)के अटल सभागार में किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार  कपिल देव अग्रवाल , जिला पंचायत अध्यक्ष डॉo वीरपाल निर्वाल एवं जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा,ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।


इस अवसर पर  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास को नई गति दे रहा है। उन्होने कहा कि देश के  प्रधानमंत्री  एवं  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूती प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत, व्यवसायिक, रोजगार आदि हर क्षेत्र मे विकास किया है। मुख्यमंत्री  के नेतृत्व वाली सरकार में लगातार विकास हो रहा है।


जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों का उत्थान एवं विकास कर रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  गजेंद्र कुमार ने नौ दिवस में किए विभिन्न कार्यक्रमों से कराया अवगत ।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  गजेंद्र कुमार जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी  शक्ति शरण श्रीवास्तव ने सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को टूल किट तथा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 03 बालक बालिकाओं को लैपटॉप, खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 02 पौप्कोर्न बनाने वाली मशीन एवं उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत लाभार्थीयो को टूल किट,का वितरण किया गया
कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया

सूचना विभागद्वारा प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के संबंध में गणमान्य नागरिकों को किया गया प्रचार साहित्य वितरण तथा सांस्कृतिक दल द्वारा गीत नाट्य प्रस्तुत किया तथा विभिन्न विद्यालय की छात्राओं के द्वारा किया गया गीतव व नाट्य प्रस्तुत

आईटीआई प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई, चित्र प्रदर्शनी/ स्टॉल में अपने अपने विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जन सामान्य को जानकारी उपलब्ध करायी गई जनकल्याणकारी योजनाओं के विभिन्न स्टॉल का राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार  कपिल देव अग्रवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  गजेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव द्वारा अवलोकन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल