मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के साथ किसान संगठनों ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर अहम संवाद किया है। जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान संगठनों से संवाद में कहा कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर किसानों के हितों के विपरीत कोई समझौता नहीं होगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर किसानों की चिंताओं का स्पष्ट संदर्भ देते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त को कहा कि किसानों का कल्याण उनकी सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। भाकियू अ. के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी ने साफ संदेश दिया है कि किसानों का कल्याण उनकी सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, डेयरी किसानों और मछुआरों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। इस दौरान पीजेंट के चेयरमेन अशोक बालियान, गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक,पीजेंट के पैटर्न बोर्ड के सदस्य केपी सिंह, विपिम पटेल, उदयवीर सिंह (पूर्व सीओ), सीपी सिंह (पूर्व सीओ), शिवचरन अत्री, सुधीर पंवार जगपाल सिंह, सुदेशपाल सिंह, अतुल बालियान, राजकुमार तोमर, महेंद्र मुखिया, दया प्रधान, दुष्यन्त मलिक आदि मौजूद रहे।







