Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मुख्यमंत्री ने सीएम ने मुजफ्फरनगर नगर पालिका को स्मार्ट सिटी का इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने सीएम ने मुजफ्फरनगर नगर पालिका को स्मार्ट सिटी का इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पालिका मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी का इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए है। सहारनपुर में आए मुख्यमंत्री के समक्ष राज्यमंत्री कपिल देव के द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के विकास को लेकर प्रस्ताव रखा गया।
गांधीनगर स्थित आवास पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए हुए बताया कि उन्होंने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव देते हुए नगर पालिका क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, विस्तार और बढ़ती जनसंख्या को दृष्टिगत रखते हुए एक समग्र विकास योजना का अनुरोध किया। उन्होंने अवगत कराया कि सीमा विस्तार के बाद मुजफ्फरनगर न केवल भौगोलिक रूप से फैला है, बल्कि अब इसकी जनसंख्या भी 6 लाख के समीप पहुंच चुकी है। ऐसे में नगर की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक बुनियादी ढाँचे, बेहतर जल निकासी, ट्रैफिक प्रबंधन, ऊर्जा आपूर्ति और व्यापारिक केंद्रों का विकास समय की अनिवार्य माँग बन चुका है। ऐसे में बिना विलंब किए, समग्र योजना के तहत आधारभूत संरचनाओं का विकास समय की माँग है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नगर पालिका क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कर एक ऐसी विकास योजना तैयार करें, जो आने वाले वर्षों में मुजफ्फरनगर को पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक स्मार्ट और आत्मनिर्भर शहर के रूप में परिवर्तित कर सके।
————————
मंत्री कपिल देव ने इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान में इन बिंदुओं को प्राथमिकता से सम्मिलित किये जाने की मांग
1. ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम का पुनर्गठन – विशेषकर रामपुरी से शहाबुद्दीनपुर होते हुए काली नदी तक एक नया नाला और एसटीपी प्लांट का निर्माण।
2. बिजली आपूर्ति के आधुनिकीकरण हेतु नगर क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबलिंग।
3. वर्तमान आबादी के दबाव को देखते हुए नए रोडवेज बस अड्डे का ट्रांसपोर्ट नगर के पास एन एच 58 पर निर्माण।
4. खादी एवं ग्रामोद्योग की 10,000 वर्ग मीटर भूमि पर पीपीपी मॉडल पर मल्टीलेयर कॉम्प्लेक्स और कार्यालय का निर्माण।
5. शामली रोड का चौडीकरण व मोती झील पुल का निर्माण।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल