मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
शुक्रवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों के साथ कांवड मार्ग का निरीक्षण किया, वहीं अहिल्याबाई चौक पर शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान चेयरपर्सन को अहिल्याबाई चौक पर फव्वारा बंद मिला। जिस पर उन्होंने कडी नाराजगी जताई। उन्होंने जेई जितेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से उक्त फव्वारा चालू कराने के निर्देश दिए।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए पालिका से संबंधित सभी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्हें रूडकी रोड पर बैरीकेटिंग टूटी हुई मिले। जिसे उन्होंने ठेकेदार को आदेश देते हुए सहीं कराया। इसके बाद चेयरपर्सन सभासदों के साथा अहिल्याबाई चौक पर पहुंची। यहां पर उन्होंने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिव भक्तों पर गुलाब के फूलों से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, महामंत्री अमन तोमर, विनीत धीमान, राधे वर्मा, भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद कुसुमलता पाल, रितु त्यागी, बबीता सिंह, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, विजय चिंटू, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, रविकांत काका, लिपिक मनोज पाल, प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस एनवायरो नितेश चौधरी, डीके जैन आदि उपस्थित रहे।
