मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
कांवड यात्रा की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डीएम और एसएसपी सड़क पर उतरे हुए है। उनके द्वारा प्रतिदिन कांवड मार्ग का निरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे में चार अधिकारियों के द्वारा कांवड ड्यूटी में लापरवाही प्रकाश में आयी है। यह चार अधिकारी ड्यूटी से गायब रहे है। इस संबंध में एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
जनपद के विभिन्न मार्गों से कांवड यात्रा निकल रही है। प्रतिदिन कांवडियों की संख्या बढती जा रही है। कांवड यात्रा की व्यवस्था बनाने रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगी हुई है। इस दौरान प्रा.सहा.ग्रुप सी कृषि विरेन्द्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी फिरोज चन्द्रा और व.प्रा.सहा. ग्रुप बी कृषि राजीव मलिक अपनी ड्यूटी से गायब मिले है। वहीं फोन पर सम्पर्क नहीं हो पाया। इन अधिकारियों की ड्यूटी कंट्रोल रूम के द्वारा चैक कराई गई। इस मामले में एडीएम प्रशासन ने चारों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
