Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » संजीव जीवा व मुख्तार गैंग का शूटर 50 हजार का ईनामी शाहरुख ढेर

संजीव जीवा व मुख्तार गैंग का शूटर 50 हजार का ईनामी शाहरुख ढेर

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा चौराहे के पास रविवार की देर रात में एसटीएफ मेरठ व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर 50 हजार का ईनामी शाहरुख पठान मार गिराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा चौराहे के पास जंगल में एसटीएफ मेरठ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ की गोली लगने से शातिर बदमाश शाहरुख पठान पुत्र जरीफ निवासी खालापार मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। पुलिस ने उसके पास से एक ब्रेजा कार, एक पिस्टल व दो रिवाल्वर व कई जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस भी बरामद किए है। आरोपी बदमाश 50 हजार का ईनामी था। जो संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर था, जिसके विरुद्ध लूट व हत्या के एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल