थाना पुरकाजी पुलिस को सूचना मिली कि एक 09 वर्षीय शिव भक्त श्रद्धालु भोला अपने पिता के साथ हरिद्वार से जल लेकर आ रहा था जो अपने पिता से बिछड़ गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पुलिस टीम गठित कर खोजबीन प्रारंभ की गई तथा विभिन्न स्थानों / कांवड़ शिविरों में तलाश करते हुए फलावदा तिराहे से खोजकर, 09 वर्षीय श्रद्धालु भोला को उसके पिता से मिलवाया गया। बच्चे को सकुशल पाकर पिता अत्यंत प्रसन्न हुए तथा थाना पुरकाजी पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 67





