मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नई मंडी के गांव सिलाजुड्डी में पकडी गई नकली उर्वरक की फैक्ट्री में पुलिस ने करीब 40 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। एसएसपी संजय कुमार ने इस मामले में प्रेसवार्ता करते हुए पूरे प्रकरण की जानकारी दी है। उधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से पकडे गए पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसएसपी ने बताया कि सीओ मंडी रूपाली, नई मंडी पुलिस और एसओसी की संयुक्त टीम ने सूचना मिलने पर सिलाजुड्डी में चल रही श्रीराम एग्रो आर्गेनिक इण्डस्ट्रीज नाम से नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी की। वहां पर कुछ लोग नकली खाद बनाने का कार्य कर रहे थे तथा तैयार खाद व उर्वरक को पिकअप में लाद रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पांच अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रान्डेड कम्पनी (इफको, दयाल, आईपीएल, एफएमसी आदि) का तैयार नकली खाद/उर्वरक, हर्बीसाईड व पेस्टीसाईड, नकली खाद बनाने के उपकरण, रसायन, पैंकिग मशीन, खाली पैकेट व एक बोलेरो पिकअप बरामद की गयी। जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया से प्राप्त तहरीर के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने आरोपी रमेशपाल निवासी बच्चन सिहं कालोनी, आसिफ, आरिस, सलीम निवासीगण शेरनगर और रियासत निवासी ग्राम नसीरपुर को जेल भेज दिया है। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा 20 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

पुलिस के द्वारा मौके से पकडे गए समान की सूची
मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
पुलिस ने मौके से एक मिक्सिगं मशीन मय ईन्जन, एक जनरेटर, दो तस्ल, दो बेलचा, एक फावडा , दो छलन, एक पैकेट सील करने वाली मशीन, एक बोरी सिलने वाली मशीन, एक इलेक्ट्रोनिक तराजू , 6 खाली बाल्टी, 77 बैग एमओपी आईपीएल ब्राण्ड उर्वरक (भरे हुए), 11 खाली बैग आईपीएल ब्राण्ड एमओपी, एक बुलेरो पिकअप नं. यूपी 12 बी0टी0 6667, 11 बैग इफको जिंक फर्टिलाईजर जिंक सल्फेट मोनो हाईड्रेट (भरे हुए), 107 बैग जिप्सम दाना (भरे हुए), 11 बैग नमक (भरे हुए), 12 बैग फटेरा रसायन (भरे हुए), 35 बैग कार्वोफ्यूरान (भरे हुए), 7 बैग निदान कार्पेट हाईडाक्लोराईड (भरे हुए), 3 बैग दयाल मोनो जिंक (भरे हुए), 7 बैग फ्यूरोडॉन 3जी (भरे हुए), 45 बैग वर्टाको (भरे हुए), 50 पैकेट खाली वर्टाको, 42 पैकेट खाली रिजेन्ट कम्पनी के बायर कम्पनी, 265 पैकेट खाली फटेरा, 47 पैकेट खाली दयाल मोनों जिंक, 142 बैग खाली श्रीराम कैल्शियम सल्फेट, 100 बैग खाली इफको कम्पनी, 150 बैग खाली श्रीराम बायोकेन जैम, 140 बैग छोटे बडे क्रिस्टल कम्पनी, 45 खाली बैग दयाल मोनो जिंक, 40 बैग खाली इफको जिंक फर्टिलाईजर, 40 बैग धरती कुबेर खाली, 410 बैग खाली पुराने बिना किसी कम्पनी के लेबल के, 02 ड्रम प्लास्टिक के केमिकल के, एक बडा नीला ड्रम जिसमे कैमिकल भरा, एक बैग लाल रंग का पाउडर (डाई), 79 खाली गत्ते जिनपर फटेरा कम्पनी का लेबल प्रिन्ट, 50 गत्ते खाली पेटी जिसपर कोई लेबल नही, एक टेपिंग मशीन (डिब्बा पैक करने वाली) बरामद की है।
पुलिस की पूछताछ में पकडे गए आरोपियों ने खोला राज
मुजफ्फरनगर। पुलिस की पूछताछ मेें आरोपियों ने बताया कि ब्रांडेड कम्पनीयों के उर्वरक, खाद,कीटनाशक आदि की बाजार में काफी मांग रहती है। इसके लिये हमने ब्रांडेड कम्पनीयों के नाम से नकली खाद व उर्वरक आदि बनाने की फैक्ट्री लगायी गयी थी। हम लोग बाजार से कच्चा माल व कैमिकल आदि खरीद कर उन्हे ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से पैक कर बाजार में सप्लाई करते है और मुनाफा अर्जित करते हैं। रमेशपाल द्वारा बताया गया कि वह इस नकली खाद बनाने की फैक्ट्री का मालिक है तथा आसिफ, आरिफ व सलीम उपरोक्त के द्वारा फैक्ट्री में नकली खाद/उर्वरक तैयार कर पैक किया जाता है एवं रियासत उपरोक्त के द्वारा तैयार माल को विभिन्न स्थानों पर बोलेरो पिकअप की सहायता से सप्लाई किया जाता है। हम लोग नकली माल की पैंकिग करने के लिये हापुड़ से ब्रांडेड कम्पनियों के खाली रैपर, बोरे, पैकेट आदि लाते हैं। उनमें नकली माल भरकर असली माल के नाम से वाजार में बेच देते हैं।






