Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कलेक्ट्रेट में कांवड कंट्रोल रूम की स्थापना, जारी हुआ नम्बर

कलेक्ट्रेट में कांवड कंट्रोल रूम की स्थापना, जारी हुआ नम्बर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कांवड मेले को लेकर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम से पूरे कांवड मेले की निगरानी की जाएगी। शान्ति व्यवस्था, निगरानी व आने वाली शिकायतों को लेकर डीएम के निर्देश पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम मे 3 शिफ्टवार अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने कांवड मार्ग का निरीक्षण किया है।
एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया की यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। यहाँ स्थापित कंट्रोल रूम (डीसीसी) / ईओसी में दूरभाष लैंडलाइन व मोबाइल नम्बरों की लिस्ट भी जारी की गई है। 0131-2436918, 1077, 9412210080, 941271193, 9412711933, 9412711934, 9412711935, 7579813623 यह नम्बर 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। मुख्य हेल्पलाइन नम्बर 9412210080 पर व्हाट्सअप से सूचनाओं का आदान प्रदान भी किया जाएगा। उधर एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार एवं राजस्व व उप जिलाधिकारी खतौली राजकुमार ने तहसील खतौली क्षेत्र में स्थापित कांवड़ शिविरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग नावला कोठी, नहर पुल, खतौली एवं सठेडी सहित नहर पटरी मार्ग पर यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता, जल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और रोशनी व्यवस्था की भी गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में ठहरने वाले कांवड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे पीने का शुद्ध जल, साफ-सुथरे शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा, प्राथमिक चिकित्सा और बिजली की निरंतर आपूर्ति सुचारू रूप से सुदृढ की जाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल