Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » खराब बिजली सप्लाई को लेकर मंत्री ने जताई नाराजगी तो एक्सईएन को हुआ तबादला

खराब बिजली सप्लाई को लेकर मंत्री ने जताई नाराजगी तो एक्सईएन को हुआ तबादला

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की नाराजगी के बाद पावर कारपोरेशन के एक्सईएन तृतीय अनूप कुमार को हटा दिया गया। उनका यहां से तबादला करते हुए मेरठ एमडी आफिस में सम्बद्ध किया गया है। वहीं उनके स्थान पर कानपुर से आए अंकुर सिंह को एक्सईएन तृतीय बनाया गया है।
पिछले दिनों ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने खराब बिजली सप्लाई को लेकर लोक निर्माण के गेस्टहाउस पर बिजली विभाग के अधिकारियों को तलब किया था। एक्सईएन तृतीय के क्षेत्र की खराब बिजली सप्लाई को लेकर उन्होंने कडी नाराजगी जताई थी। मोहल्ला प्र्रेमपुरी, कृष्णापुरी, शामली रोड, खादरवाला आदि स्थानों पर खराब बिजली सप्लाई को लेकर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत मेरठ एमडी से भी की। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक्सईएन अनूप कुमार को यहां से हटाकर मेरठ एमडी आफिस में सम्बद्ध कर दिया गया है। वहीं उनके स्थान पर कानपुर से आए अंकुर सिंह को एक्सईएन तृतीय बनाया गया है।

शहरी अधीक्षण अभियंता ने कहा
एक्सईएन तृतीय अनूप कुमार को यहां से हटाकर एमडी आफिस में सम्बद्ध किया गया है। उनके स्थान पर कानपुर से आए अंकुर सिंह को एक्सईएन तृतीय बनाया गया है।
मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता शहरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल