मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी क्षेत्र का कांवड मार्ग पूरी तरह से नगर पालिका की विशेष पांच टीमों की निगरानी में रहेगा। कांवड मार्ग पर लाईट, पानी, सफाई आदि व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए नगर पालिका ईओ ने पांच टीमों का गठन किया। प्रत्येक टीम में एक प्रभारी के साथ तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
शहरी क्षेत्र के करीब 21.09 किलोमीटर कांवड मार्ग को नगर पालिका ने पांच भागों में विभाजित है। वहीं इसके लिए पांच विशेष टीम बनाई गई है। जो उक्त कांवड मार्ग पर पालिका स्तर की समुचित व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करेंगी। वहीं अपनी रिपोर्ट कांवड कंट्रोल के साथ नगर पालिका के उच्चाधिकारियों को देगी। रेलवे अंडर पास से कच्ची सड़क मदीना चौक तथा अहिल्याबाई चौक होते हुए शिव चौक तक जेई कपिल कुमार टीम प्रभारी और नितिन, भूपेन्द्र, नदीम खांन की ड्यूटी लगाई है। शिव चौक से शामली रोड व बुढाना मोड होते हुए बुढाना बाईपास तक राजस्व निरीक्षक अमरजीत टीम प्रभारी और शोभित, रईस, संजय शर्मा की ड्यूटी लगाई है। शिव चौक से मीनाक्षी चौक व मेरठ रोड पर सुजडू चुंगी व वहलना चौक तक राजस्व निरीक्षक टीम प्रभारी और प्रवीण कुमार, इकबाल, वाजिद की ड्यूटी लगाई है। रूडकी चुंगी से सहारनपुर बस स्टेंड होते हुए अहिल्याबाई चौक तक एई जलकल सुनील कुमार टीम प्रभारी और अमित गोस्वामी, रिहान, विनोद द्वितीय की ड्यूटी लगाई गई है। शिव चौक से झांसी की रानी व टाउन हाल तक जेई जलकल जितेन्द्र कुमार टीम प्रभारी व विकास शर्मा, शाने आलम, दिलशाद की ड्यूटी लगाई है।







