मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आयुष विभाग द्वारा 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार, मुजफ्फरनगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समान्नित अतिथि प्रशासक जिला पंचायत डॉ वीरपाल निर्वाल, डॉ सुधीर सैनी जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर, मिनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर , संजय राठी जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल मुज़फ्फर नगर , मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

डा0 इसमपाल क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा सभी सम्मानित गणमान्य अतिथियों को औषधीय पौधें भेंट कर स्वागत किया गया एवं 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
डॉ सुधीर सैनी जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयुर्वेदिक जीवन शैली अपनाने तथा जंक फूड से बचने हेतु संदेश दिया गया।
श्री संजय राठी जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयुर्वेद विधा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिपेक्ष में आयुर्वेद चिकित्सा पद्वति का यथासम्भव प्रचार प्रसार करने हेतु सन्देश किया गया। कार्यक्रम में डा0 साक्षी जैन, डा0 प्रिया शर्मा व डॉ अमित द्वारा आयुर्वेद जीवनशैली तथा औषधिय पौधों के विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
मिनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा रसोईघर में मौजूद औषधियॅ गुणवत्ता वाले मसालों व हर्ब्स का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही यह भी अवगत कराया कि किसी भी आयुर्वेदिक औषधि का प्रयोग बिना चिकित्सकीय परामर्श के न करें।
प्रशासक जिला पंचायत डा0 वीरपाल निर्वाल द्वारा आयुर्वेदिक जीवन शैली अपनाने पर पराम्परागत उपचार पद्वति की महत्ता से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर आयुष विभाग होम्योपैथिक की ओर से डा0 अक्षय कुमार कात्यायन, डा0 अनुज कुमार व डा0 प्रीति गुप्ता उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के अन्त में डा0 इसम पाल ,क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा अपने धन्यवाद ज्ञापन में सभी सम्मिलित सभी गणमान्य जनप्रतिनिधियों, मुख्य विकास अधिकारी ‚ आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों एवं निजी क्षेत्र के आयुर्वेद चिकित्सकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयुर्वेद विधा के प्रचार प्रसार हेतु प्रेरित किया गया एंव आयुष विभाग में अपना विशेष योगदान करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। 11वें आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का संचालन डा0 राजीव कुमार द्वारा किया गया।






