Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » अटल आवासीय विद्यालय का सहारनपुर मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

अटल आवासीय विद्यालय का सहारनपुर मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को सहारनपुर मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार ने अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान डीएम, सीडीओ और उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण सहित सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कमिश्नर ने विभिन्न बिन्दुओं पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है।


मण्डलायुक्त द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक बिल्डिंग, छात्र एवं छात्राओं के हॉस्टल, मेस तथा खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, शैक्षणिक वातावरण, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्थाओं तथा खेलकूद संबंधी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। मण्डलायुक्त द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन, आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई। विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक अपनी दिनचर्या एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके साथ क्रिकेट भी खेला तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ समुचित आवास, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ वातावरण, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं खेलकूद की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विद्यालय की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधों के संरक्षण एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जानसठ, सहायक श्रमायुक्त, , सीओ जानसठ आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल