Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का किया भव्य स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

मेरठ से सहारनपुर की ओर जाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन यहाँ नेशनल हाईवे-58 से होकर निकले। इस दौरान भाजपा के स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में तीन विधानसभा शहर चरथावल और पुरकाजी के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके व्यापक स्वागत की तैयारी की गई थी।इस दौरान एक विशाल मंच भी बनाया गया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का काफिला भी यहां पहुंचा लेकिन वह मुजफ्फरनगर की धरती पर नहीं उतरे। उनके गाडी, यहां रुककर आगे के लिए बढ़ गई। इस दौरान स्वागत के इंतजार में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप,पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता, ब्लाक प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी यहां उपस्थित रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंच पर नहीं आने से आम कार्यकर्ता मायूस भी दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल