Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » टाउन हाल मैदान से रवाना हुई नेपाल आपदा पीडितों के लिए राहत सामग्री, चेयरपर्सन ने दिखाई हरी झंडी

टाउन हाल मैदान से रवाना हुई नेपाल आपदा पीडितों के लिए राहत सामग्री, चेयरपर्सन ने दिखाई हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नेपाल में आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड’ अभियान के तहत एकत्र खाद्य सामग्री मंगलवार को टाउनहाल मैदान से नेपाल के लिए रवाना की गई। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने खाद्य सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया और कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
नेपाल में आपदा के बाद बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और उन्हें खाद्य सामग्री सहित आवश्यक वस्तुओं की जरूरत है। ऐसे में मुजफ्फरनगर से सहायता सामग्री भेजने के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा चलाए गए अभियान को विभिन्न वर्गों का व्यापक समर्थन मिला। नगर पालिका परिषद के सभासदों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों तथा व्यापारिक संगठनों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर नेपाल के आपदा प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में योगदान दिया। टाउनहाल मैदान से खाद्य सामग्री से भरे वाहन को नेपाल के लिए रवाना किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नेपाल के लोगों के साथ भारत का संबंध केवल पड़ोसी देशों का नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी गहरा है। आपदा की इस घड़ी में नेपाल के लोगों की सहायता के लिए आगे आना हमारा मानवीय दायित्व है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में लोगों ने सूखा राशन चावल, आटा, दाल, घी-तेल और अन्य सामग्री दी हैं। इसके साथ ही 3 लाख 11 हजार रुपये का नकद सहयोग प्राप्त हुआ है। इस दौरान व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, जनार्दन विश्वकर्मा, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद कुसुमलता पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, योगेश मित्तल, शौकत अंसारी, हकीम इरशाद अंसारी, प्रशान्त गौतम, नवनीत गुप्ता, अनुज कुमार, विजय कुमार चिंटू, प्रमोद अंबेडकर, सुन्दर सिंह, ईओ पवन कुमार, एनएसए डॉ. अनु चौधरी, एई नैपाल सिंह, जेई जितेन्द्र सैनी, लिपिक एसबीएस रूचि शर्मा विपिन जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल