Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » चेयरपर्सन ने कम्पनी बाग में पहुंच कर लोगों से संवाद कर जानी व्यवस्था

चेयरपर्सन ने कम्पनी बाग में पहुंच कर लोगों से संवाद कर जानी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका (कंपनी बाग) में पहुंची और पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की सफाई, पेयजल, प्रकाश, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले वरिष्ठ नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में नियमित रूप से पार्क आने वाले वरिष्ठ नागरिकों ने चेयरपर्सन के समक्ष विभिन्न समस्याएं और आवश्यकताओं पर आधारित सुझाव भी रखे। उन्होंने पार्क की व्यवस्थाओं में सुधार तथा भविष्य में विकास और सौंदर्यीकरण से जुड़े सुझाव भी दिए। पालिका चेयरपर्सन ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए चेयरपर्सन ने मौके पर ही वाटिका प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनु चौधरी, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल और अन्य संबंधित अधिकारियों को बुलाया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख पार्कों में आने वाले नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना नगरपालिका की प्राथमिकता है। नियमित रूप से पार्क में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कंपनी गार्डन में चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल