Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » उप गन्ना आयुक्त ने किया गन्ना सर्वें सट्टा प्रदर्शन और समाधान मेलों का उद्घाटन

उप गन्ना आयुक्त ने किया गन्ना सर्वें सट्टा प्रदर्शन और समाधान मेलों का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्ता सिटी न्यूज

जनपद की गन्ना समितियों में गन्ना सर्वें सट्टा प्रदर्शन और समाधान मेलों का शुभारम्भ हो गया है। इनमे गन्ना समिति रोहना और गन्ना समिति मंसूरपुर में इस मेलों का शुभारम्भ किया। उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर मण्डल ओपी सिंह ने जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है।
गन्ना किसानों से वार्ता करते हुये उप गन्ना आयुक्त ने कहा की सहारनपुर मण्डल की सभी गन्ना समितियों मे यह समिति स्तरीय गन्ना सर्वे व सट्टा प्रदर्शन एवं आपत्ति निस्तारण मेले का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कृषकों के प्राथमिक कैलेण्डर के प्रिन्ट कराकर विभागीय एवं चीनी मिल कार्मिकों के माध्यम से गन्ना किसानों को वितरित किया गया है। अब तक किसान को प्राप्त प्राथमिक कैलेंडर में दर्ज गन्ना सप्लाई, रकबा आदि की जानकारी के बाद यदि किसी किसान को कहीं कोई त्रुटि नजर आती है तो किसान भाई इस कार्यक्रम में समाधान करा सकते हैं। उन्होंने कहा की गन्ना सर्वे रिकार्ड, आपूर्ति का साधन, अपना मोबाईल नम्बर, आधार नम्बर, बैंक एकाउंट नम्बर, अपनी खतौनी, गन्ना ट्रांसफर की एन्ट्री तथा गन्ना सर्वे बटवारा आदि का सुधार व प्रविष्टि करा सकते हैं। इसी कार्यक्रम में गन्ना समिति के नये सदस्य भी सदस्यता हेतु ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। जिनकी पूरी तकनीकी सहायता भी इस कार्यक्रम में की जायेगी। मृतक सदस्यों के वारिसान सदस्य बनाने का अभियान भी इस दौरान चलाया जायेगा। इन मेलों में चीनी मिल के महाप्रबन्धक (गन्ना) एवं मिल का अधीनस्थ स्टॉफ, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव गन्ना समिति, सुपरवाइजर व अन्य विभागीय स्टॉफ मौजूद रहेंगे। जिन कृषकगण ने अभी तक भी किसी कारण वश घोषणा पत्र नहीं भरा है और कृषकों को घोषणा पत्र को भरने में कोई तकनीकी कठिनाई हो रही है तो इसका भी समाधान इस कार्यक्रम में करा सकते हैं। उन्होंने कहा की इससे पूर्व भी 30 अगस्त, तक गांव गांव में 63 कालम की सूचना पर किसानो से प्राप्त शिकायतों, आपत्तियों आदि का समाधान कराया जा चुका है। यह गन्ना किसान मेले सहारनपुर मंडल की सभी 15 गन्ना समितियों और 1 चीनी मिल समिति में लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल