Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार को शहर में परखी सुरक्षा व्यवस्था

डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार को शहर में परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी एवं चाक-चौबंद रखने के दृष्टिगत जनपद के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस बल को एंटी रॉयट इक्विपमेंट के साथ पूर्ण रूप से मुस्तैद रखा गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में एएस चेक टीम, ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही क्यूआरटी टीम एवं एलआईयू को भी सक्रिय रखा गया है, जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इसी क्रम में जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहते हुए जनपद की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारीगण द्वारा थाना खालापार क्षेत्र के मीनाक्षी चौक एवं फक्कड़शाह चौक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक शुक्रवार को संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की एंटी रॉयट इक्विपमेंट के साथ ड्यूटी लगाई जाती है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अराजक तत्वों की की निगरानी की जा रही है तथा भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अराजकता फैलाने वाली सामग्री प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल