Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ड्यूटी के दौरान महिला सिपाही को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत

ड्यूटी के दौरान महिला सिपाही को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत

 

कौशाम्बी। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

महिला थाना में तैनात कांस्टेबल प्रियंका यादव को मंगलवार को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल प्रियंका यादव को तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रियंका यादव मूलरूप से गाजीपुर की रहने वाली थीं और वर्ष 2025 बैच में उनकी तैनाती कौशाम्बी में हुई थी।

महिला सिपाही को गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गोली लगने की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल