Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मेंटेनेंस कार्य के चलते छह उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मेंटेनेंस कार्य के चलते छह उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

 

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

विद्युत वितरण उपखंड चतुर्थ ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को छह सितंबर को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी उपकेंद्रों एवं उनसे जुड़ी 11 केवी लाइनों पर अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी।

विद्युत वितरण उपखंड चतुर्थ के उपखंड अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिजौपुरा, रोहाना, दतियाना, बधाई कलां, खेड़ी दूधाधारी और लच्छेड़ा विद्युत उपकेंद्रों पर अनुरक्षण कार्य के लिए शटडाउन लिया जाएगा। सभी छह उपकेंद्रों से जुड़ी बिजली आपूर्ति निर्धारित समय में बंद रहेगी।

विभाग के अनुसार, 33 केवी एवं 11 केवी लाइनों के अनुरक्षण कार्य के कारण छह सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक संबंधित उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण असुविधा हो सकती है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

उन्होंने बताया गया कि अनुरक्षण कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरक्षण अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है। साथ ही विद्युत बचत करने और प्रत्येक माह बिजली का बिल समय से जमा करने का संदेश भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल