Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 322 वाहनों का चालान, सड़क पर रखा सामान जब्त

नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 322 वाहनों का चालान, सड़क पर रखा सामान जब्त

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

एसएसपी  संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात राधा रमन एवं प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत झांसी की रानी से शिव चौक से आलू मंडी से मीनाक्षी चौक से मेरठ रोड के दोनों तरफ तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 322 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान जनहित में चलाया गया, जिससे आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल