Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » भाकियू ने भष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए चकबंदी कार्यालय में किया हंगामा

भाकियू ने भष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए चकबंदी कार्यालय में किया हंगामा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भाकियू एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में किसान चकबंदी कार्यालय पर पहुंचे। गांव न्यामू में पिछले 17 साल से चली आ रही चकबंदी से परेशान गुस्साए लोगों ने चकबंदी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने चकबंदी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए है। किसान अपने साथ चारपाई और बिस्तर आदि सामान लेकर आए और उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
चरथावल क्षेत्र के न्यामू गांव में पिछले करीब 17 साल से चकबंदी चल रही है। यह चकबंदी आज तक पूरी नहीं हुई है। भाकियू एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि चकबंदी के अधिकारियों ने इस गांव को चकबंदी के नाम पर लूट लिया है। इस संबंध में कई बार डीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक चकबंदी का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। पूर्व में भ्रष्टाचार को लेकर चकबंदी विभाग के 11 अधिकारी सस्पेंड हो चुके है। उन्होंने कहा कि चकबंदी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा चकबंदी में गडबडी की गई है। जिस कारण किसान काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद पूरे क्षेत्र के लोग और महिलाए धरने पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जब तक कोई समाधान नहीं होगा यह धरना ऐसे ही चलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल