Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » रामपाल ने ट्रेंच विधि से गन्ने की खेती में किया बंपर उत्पादन

रामपाल ने ट्रेंच विधि से गन्ने की खेती में किया बंपर उत्पादन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम पट्टी इब्राहिमपुर निवासी किसान रामपाल सिंह ने उन्नत शील गन्ना प्रजातियों के साथ ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई करके ओर गन्ने के साथ सहफसली खेती करते हुए एक उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर आपी सिंह ने रामपाल के गन्ने की फसल का निरीक्षण किया है।
उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओपी सिंह ने बताया कि रामपाल सिंह एक प्रगति शील गन्ना किसान हैं। इनके खेत में बहुत ही अच्छी गन्ने की फसल खड़ी है। उन्होंने बताया कि इनके द्वारा समय समय पर उनसे अपनी फसल को लेकर बातचीत होती रहती है और वह सलाह भी लेते हैं। किसान रामपाल सिंह ने बताया कि उनके द्वारा यह गन्ने का खेत असोजी बुवाई अर्थात अक्टूबर में गन्ने की ट्रेंच विधि में यू प्रकार की डबल लाइन (पेयर.रो) 5 फीट की लाइन से लाइन में बोया गया है। इसमें गन्ने की प्रजाति को लख. 16202 तथा को.शा. 18231 लगाई गई हैं जो बहुत ही अच्छी हैं। इनमें भी को. शा.18231 प्रजाति का गन्ना बहुत अच्छा खड़ा है। जिसको उनके अनुसार चार बार बंधाई की जा चुकी है। लाइन से लाइन की चौड़ाई में दूरी पांच फीट होने से छोटे ट्रैक्टर से निकाई गुड़ाई करना बहुत आसान हो गया। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने ग्राम पुट्टी इब्राहिमपुर निवासी किसान रामपाल सिंह के खेत का निरीक्षण भी किया ओर उनसे उनकी फसल के बारे में वार्ता भी की। रामपाल सिंह ने बताया कि इस खेत में सहफसली के रूप में मटर और गोभी की सफसली ली गई थी, जिसमें की उनकी अतिरिक्त आय हुई। उप गन्ना आयुक्त ने सभी किसानों को सुझाव दिया कि अक्टूबर में गन्ने की बुवाई ट्रेंच विधि से करके अच्छी फसल ली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल