Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » वन रेंजर अधिकारी के खिलाफ भाकियू तोमर ने किया धरना प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप

वन रेंजर अधिकारी के खिलाफ भाकियू तोमर ने किया धरना प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रताल में वन विभाग के रेंजर अधिकारी की तानाशाही लगातार बढती जा रही है। रेंजर अधिकारी की तानाशाही और खराब व्यवहार के कारण स्थानीय लोग काफी परेशान है। अभी हाल में उक्त अधिकारी ने दो युवकों को मछली पकडते हुए पकडा है। उनसे अवैध वसूली की डिमांड की गई है। बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी के द्वारा 50 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। वहीं उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जा रही थी। उधर दोनों युवकों का आरोप है कि रेंजर अधिकारी के द्वारा उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। इस मामले की जानकारी भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष को मिली। इसके बाद भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकडों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौके पर पहुंचे। किसानों ने उक्त रेंजर अधिकारी के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल