मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आगामी ईद-ए-मिलाद पर्व, रक्षाबंधन पर्व , एवं जन्माष्टमी पर्व,को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह व अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह द्वारा जिला पंचायत सभागार में जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों से अपील की गयी कि जिस तरह पूर्व में सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाया गया ठीक उसी तरह आगामी ईद-ए-मिलाद पर्व, रक्षाबंधन पर्व , एवं जन्माष्टमी पर्व,को शांतिपूर्वक सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं ।


कोई भी नई परंपरा ना डाली जाए। चिन्हित स्थानों से जुलूस को निकाले जाए।सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें,जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक/अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में प्रशासन एवं पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें जिससे आपसी सौहार्द खराब हो साथ ही किसी भी हिंसात्मक अथवा कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनें तथा आगामी पर्व/त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें।
बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर पालिका। विद्युत विभाग, लोक लोक निर्माण विभाग, जलकल विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए सफाई व्यवस्था विद्युत आपूर्ति पीने के पानी की व्यवस्था विद्युत पोल झुके न रहे विद्युत तार ज्यादा नीचे ना लटके न रहें, जिन सड़कों में गड्ढे हो गए उनको ठीक किया जाए। पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित
की जाए।
बैठक में सभी धर्मगुरुओं ने अपने-अपने विचार करते हुए आश्वासन दिया कि जिस तरह पूर्व में सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गए हैं, ठीक उसी तरह आगामी ईद-ए-मिलाद पर्व, रक्षाबंधन पर्व , एवं जन्माष्टमी पर्व,को शांतिपूर्वक सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएगें । अभी हाल ही में कावड़ यात्रा 2026 को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा शांतिपूर्ण से संपन्न कराए जाने पर धन्यवाद दिया । आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण से मनाएंगे तथा प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण व पीस कमेटी के सदस्य आदि उपस्थित रहे।






