Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पीएम फसल बीमा योजना को लेकर सीडीओ ने की बैठक

पीएम फसल बीमा योजना को लेकर सीडीओ ने की बैठक

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी  कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की बैंकवार एवं शाखावार समीक्षा की गई अध्यक्ष महोदय ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि संबंधित शाखाओं में लंबित पात्र कृषकों को योजना से आच्छादित करने का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें अतः किसी भी स्तर पर लापरवाही ना बरते उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बैंक अथवा शाखा की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाएगी तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी बैंकर्स से अपेक्षा की कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने से पूर्व ही अपने स्तर से प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी पात्र कृषकों को योजना से आच्छादित करना सुनिश्चित करें।

बैठक में उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही सर,जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया सर,डीडीएम नाबार्ड नीलय वत्स सर,जिला अग्रणी प्रबंधक (LDM) अनिल चौधरी सर,डीसीबी जी एम राकेश सर,फसल बीमा जिला प्रबंधक एवम ‌तहसील समन्वयक, समस्त बैंकों के जिला समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल