Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सीडीओ ने पशुपालक लाभार्थी को सौंपा 15.62 लाख रुपए का भुगतान पत्र

सीडीओ ने पशुपालक लाभार्थी को सौंपा 15.62 लाख रुपए का भुगतान पत्र

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत नंदिनी कृषक समृद्धि योजना अंतर्गत जनपद में लॉटरी द्वारा बुढाना विकास खंड के गांव मोहम्मदपुर राय सिंह निवासी किसान सुभाष मलिक को चयनित किया गया है। सुभाष मलिक द्वारा अवसंरचना कार्य पूर्ण करने पर परियोजना अंतर्गत प्रावधानित 50 प्रतिशम अनुदान की धनराशि के सापेक्ष प्रथम किश्त के भुगतान हेतु 15.62 लाख रुपए का सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने भुगतान- पत्र सौंपा है। इस दौरान सीवीओ डा. जितेन्द्र गुप्ता भी मौजूद रहे।
सीवीओ डा. जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इस योजना अंतर्गत मिला अनुदान की धनराशि से पशुपालक द्वारा दो चरणों में 25 दुधारू नस्ल के गोवंश बाह्य प्रदेशों से क्रय कर इकाई की स्थापना की जाएगी। यह गाय प्रमुख रूप से गिर, थारपरकर, साहीवाल तथा हरियाणा नस्ल के होंगे। द्वितीय चरण के अनुदान के रूप में पुन: रुपए 15 लाख 62 हजार 500 रुपए की धनराशि नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की गाइडलाइन के अनुसार इकाई स्थापना पूर्ण होने पर भुगतान की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने सुभाष मलिक से परियोजना नियमानुसार गोवंश का बाह्य प्रदेशों से क्रय करने तथा दुग्ध बिक्री हेतु स्थाई तंत्र विकसित करने का आह्वान किया। सुभाष मालिक द्वारा बताया गया कि वे अपने गांव में अन्य पशु पालकों से दुग्ध एकत्रित करके बड़ी डेरी को आपूर्ति कर रहे हैं तथा इस कार्य को भी पूर्ण लगन से करते हुए आदर्श डेरी स्थापित करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल