मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव के द्वारा कंपोजिट स्कूल डूंगर का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान विद्यालय में समस्त स्टाफ और लगभग 80% बच्चे उपस्थित मिले, निरीक्षण में सभी आवश्यक दस्तावेजों का, बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे मील,मुफ्त पुस्तक वितरण अन्य कल्याणकारी योजनाएं तथा विद्यालय में बच्चों के पीने का ठंडा एवं ताजा पानी की व्यवस्था, विद्यालय की स्वच्छता आदि का बहुत ही बारीकी से निरीक्षण किया गया, सभी निरीक्षण बिन्दु सकारात्मक पाएं गए हैं‚ साथ ही महोदया द्वारा शिक्षा व्यवस्था से सम्बधित समस्त बिन्दुओ पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 138





