मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

प्रधानाचार्य राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान मु0 ने बताया है कि विश्व युवा कौशल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुजफ्फरनगर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में आज कैम्पस, राजकीय आईटीआई परिसर, मुजफ्फरनगर के सभागार कक्ष में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 12 प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया और 450 अभ्यार्थियों ने रोजगार मेला में प्रतिभाग किया। कम्पनी के पदाधिकारियों द्वारा युवाओं का साक्षात्कार कर. 143 अभ्यार्थियों को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान किए।


रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा० वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर, एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार और कौशल विकास मिशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक एवं डिजिटल कौशल (Skills for a Shared Future) से लैस कर आत्मनिर्भर बनाना है। यह रोजगार मेला कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ने का एक प्रभावी मंच साबित हो रहा है। मंच का संचालन डा० राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया है।
अन्त में कार्यक्रम के अंत में श्री मुकेश प्रताप सिंह, जिला समन्वयक (कौशल विकास मिशन) / नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई मुजफ्फरनगर ने सभी आगंतुक नियोक्ताओं (कंपनी प्रतिनिधियों), प्रशासनिक अधिकारियों और चयनित अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भविष्य में भी युवाओं के कौशल संवर्धन और रोजगार सृजन के लिए ऐसे मेलों का आयोजन जिला स्तर पर निरंतर जारी रखेगे।
प्रधानाचार्य राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफफरनगर





