Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सिद्ध पीठ श्री शिव मंदिर का 67 वॉ प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

सिद्ध पीठ श्री शिव मंदिर का 67 वॉ प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

द्वारकापुरी स्थित सिद्ध पीठ श्री शिव मंदिर जी का 67 वॉ प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह पूजा अर्चना के उपरांत भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजो के साथ निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। यह महोत्सव 10 जुलाई से चल रहा था।

जिसमें जिसमें नित्य पूजा अर्चना हो रही थी। वही आज शोभा यात्रा निकाली गई तथा बुधवार को भंडारा के उपरांत समापन होगा । शोभायात्रा द्वारकापुरी से होकर भोपा रोड आदि क्षेत्र में होते ही वापस मंदिर पर ही संपन्न हुई । यह आयोजन श्री शिव जी मंदिर सभा रजिस्टर्ड द्वारा कराया गया। जिसमें डॉक्टर हेमंत, पूर्व विधायक अशोक कंसल, मयंक गर्ग, संजय गोयल, राजेंद्र, अशोक मित्तल ,अंजनी, दिनेश बिहारी, पद्माक्ष गोयल, एडवोकेट तुषार गुप्ता, अतुल गर्ग, लक्ष्मी नारायण, संजय कुमार गोयल, निखिल मित्तल, अनुज तायल, नंद गोपाल, पंडित रजत शर्मा, गोपाल , तजेंदर गर्ग, गौरव राजवंशी, श्याम, आशु मित्तल, अंशुल संकल्प गुप्ता, महिला सेवा मंडल से सरोज गुप्ता, संगीता गोयल, पुष्पा सिंगल, रेखा त्यागी, मधु शर्मा, अनीता, सविता शर्मा, मीनू सिंगल, चंचल शर्मा, अनीता तायल, मंजू मित्तल, अरुणा, दया शर्मा आदि सभी द्वारकापुरी निवासी सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल