Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 18 जुलाई को होगी पालिका की बोर्ड बैठक, करीब 100 करोड़ के 499 विकास कार्य होंगे पास

18 जुलाई को होगी पालिका की बोर्ड बैठक, करीब 100 करोड़ के 499 विकास कार्य होंगे पास

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका की 18 जुलाई को बोर्ड बैठक होने जा रही है। इस बोर्ड में में सदन की स्वीकृति मिली तो नगर पालिका शहरी क्षेत्र में करीब 100 करोड से अधिक के विकास कार्य कराएगी। बोर्ड बैठक के एजेंडे में स्वास्थ्य विभाग, पथ प्रकाश, जलकल विभाग और निर्माण विभाग समेत करीब 499 विकास कार्य शामिल किए गए है। एजेंडे में करीब 168 प्रस्ताव शामिल किए गए है।
18 जुलाई को नगर पालिका के सभागार में सुबह 11 बजे बोर्ड बैठक आयोजित होगी। इस बोर्ड बैठक के लिए नगर पालिका ने करीब 168 प्रस्ताव का एजेंडा तैयार किया है। इस एजेंडे में करीब 499 विकास कार्य रखे गए है। जिनकी लागत करीब 100 करोड से अधिक है। नगर पालिका करीब एक हजार स्ट्रीट लाइट खरीदने की तैयारी कर रही है। वहीं बडे नालों की सफाई को लेकर भी प्रस्ताव शामिल किया गया है। शहर के मुख्य मार्गों की सफाई को लेकर भी प्रस्ताव शामिल किया गया है। इसके अलावा शहर के 55 वार्डों में सीसीटीवी कैमरा और उनकी नेटवर्किंग का कार्य भी रखा गया है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी एजेंडे में शामिल किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल