Home » Uncategorized » पश्चिमांचल डिस्कॉम नें 53 हजार पौधा रोपण का लक्ष्य शत्प्रतिशत पूरा किया

पश्चिमांचल डिस्कॉम नें 53 हजार पौधा रोपण का लक्ष्य शत्प्रतिशत पूरा किया

मेरठ। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पौधा रोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढाते हुए प्रबन्ध निदेशक  रवीश गुप्ता (IAS) ने आज डिस्कॉम मुख्यालय, ऊर्जा भवन परिसर मेरठ मे “एक पेड मॉ के नाम” अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होनें पर्यावरण संरक्षण को जन-आन्दोलन बनाने का आह्वान करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधा रोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का संदेश दिया। प्रबन्ध निदेशक महोदय ने इस अवसर पर कहा कि वृहद पैमाने पर, समन्वित प्रयास कर अधिक से अधिक पौधे लगाऐं। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आम, अमरूद, जामुन, नीम आदि विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर  आशु कालिया, निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन),  संजय जैन, निदेशक (वाणिज्य),  एन०के० मिश्र, निदेशक (तकनीकी),  स्वतंत्र कुमार तोमर, निदेशक (वित्त) द्वारा भी पौधे रोपित किए गए।

प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि “एक पेड मॉ के नाम” अभियान प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। जिस प्रकार मॉ जीवन का आधार होती है उसी प्रकार वृक्ष पृथ्वी पर जीवन, स्वच्छ वायु, जल-संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के आधार हैं। उन्होनें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल एवं निवास स्थान पर अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देख-भाल सुनिनिश्चत करने का आह्वान किया। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए प्रत्येक पौधे को संरक्षित कर, विकसित किया जाए।

पौधा रोपण कार्यक्रम में मो० सगीर मुख्य अभियन्ता,  शशांक कुमार अग्रवाल मुख्य अभियन्ता,अभिषेक श्रीवास्तव अधीक्षण अभियन्ता,  प्रीती गुप्ता अधीक्षण अभियन्ता,  सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर,  अलका तोमर स्पोर्टस आफिसर,  सुनील कुमार अवर अभियन्ता,  माँगे राम,  जतन सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल