Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » स्वामी कल्याण देव जी महाराज की पुण्यतिथि पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने श्रद्धासुमन की अर्पित

स्वामी कल्याण देव जी महाराज की पुण्यतिथि पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने श्रद्धासुमन की अर्पित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुज़फ्फरनगर के पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ में परम पूज्य पद्म विभूषण, वीतराग संत ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव जी महाराज की पुण्यतिथि पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य स्वामी ओमानंद सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि स्वामी कल्याण देव जी महाराज का तप, त्याग, राष्ट्रसेवा एवं समाजोत्थान का जीवन सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, भाजपा पूर्व जिला उपाध्याक्ष जितेन्द्र कुच्छल, ब्रह्मप्रकाश शर्मा आदि गणमान्य मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल